एक तरफ जहां दालों की ऊंची कीमतों ने आम आदमी की परेशानी को बढ़ा दिया है, वहीं अब चावल के दाम आसमान छूने की तैयारी कर रहे है। वर्तमान में चावल की औसत कीमतें 40 रुपए प्रति किलो के पार चल रही है, जो पिछले साल की तुलना में करीब आठ फीसदी ज्यादा है। चावल व्यापारियों का कहना है कि अगर मानसून सामान्य नहीं रहा, बुवाई में कमी हुई और अल नीनो का असर देखने को मिला तो चावल के थोक और खुदरा दामों में जोरदार देखी जा सकती है।