लिवाली निकलने से थोक मंडियों में उड़द दाल के भावों में चार से पांच रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है, जबकि अरहर दाल के भावों में तेजी का दौर बना हुआ हैं। जयपुर मंडी में अरहर दाल थोक में 120 से 135 रुपए प्रति किलो तक बेची जा रही हैं। इसी प्रकार उड़द मोगर 95 से 105 रुपए तथा उड़द छिलका दाल 90 से 100 रुपए प्रति किलो थोक में बेची जा रही है। खुदरा में उड़द मोगर के भाव 115 से 120 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं।