जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 26 मई को भी एक ही दिन में दो बार सोने की तस्करी का मामला सामने आया था। विभाग ने सुबह करीब 2 किलो 200 ग्राम सोना पकड़ा था, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपए थी। वहीं, शाम को फिर 1 किलो 114 ग्राम सोना पकड़ गया, जिसकी बाजार मूल्य करीब 70.69 लाख रुपए था। 27 मई को फिर विभाग की ओर से 583 ग्राम सोना पकड़ा गया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने 648 ग्राम सोना पकड़ा, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है।