इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन एक जून से महंगे होने जा रहे हैं। उद्योग मंत्रालय ने सब्सिडी राशि को संशोधित कर 10,000 रुपए प्रति केडब्ल्यूएच कर दिया है, जबकि पहले यह राशि 15,000 रुपए प्रति केडब्ल्यूएच थी। इसके चलते अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन लगभग 25,000 रुपए से 35,000 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।