मौसम विभाग ने आज बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, पाली, बाड़मेर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, सीकर जिले व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसके अलावा जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, करौली और सीकर जिले व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।