4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में संतोष अहलावत के बाद एक और भाजपा सांसद का टिकट कटा

राजस्थान में झुंझुनूं से सांसद संताेष अहलावत के बाद एक आैर भाजपा सांसद का टिकट काट दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan bjp 2st list

जयपुर। राजस्थान में झुंझुनूं से सांसद संताेष अहलावत के बाद एक आैर सांसद का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने शुक्रवार काे जारी तीन उम्मीदवाराें की सूची में राजस्थान के बांसवाड़ा से सांसाद मानशंकर निनामा का टिकट काट दिया गया। मानशंकर निनामा की जगह कनकमल कटारा काे प्रत्याशी बनाया गया है। कनकमल कटारा भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। चूरू से एक बार दाेबारा राहुल कस्वां काे ही माैका दिया गया है। अलवर से बाबा बालकनाथ काे चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सीट: बांसवाड़ा
प्रत्याशी नाम: कनकमल कटारा
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
आयु: 62 वर्ष (4 मई, 1957)
जन्म स्थान: फलातेेड, डूंगरपुर
शिक्षा: स्नातक
पेशा: वर्तमान में राजनीति
लोकल या बाहरी: लोकल
पुलिस केस: कोई नहीं
राजनीतिक कॅरियर: 1994 से 2000 तक राज्यसभा सांसद, वर्तमान में भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष, 2003 में वसुंधरा राजे सरकार में केबिनेट मंत्री।
राजनीतिक अनुभव: 1980 में राजकीय सेवा से त्यागपत्र। 1990 में सक्रिय राजनीति में।
पार्टी के प्रति वफादारी- वफादार
पिछला चुनाव: 2008 के विधानसभा चुनाव में हारे
पिछले पांच साल ज्यादा समय कहां गुजारा: पूरा समय क्षेत्र में।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुषांगिक संगठनों में विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वहन।
विशेष: बांसवाड़ा सीट से 1999 में टिकट मिला था, लेकिन बेल्लारी कर्नाटक में सोनिया गांधी व सुषमा स्वराज के बीच मुकाबला हुआ। राजग में बेल्लारी सीट जनता दल यू की थी। उसके बदले बाँसवाड़ा सीट जनता दल को दी गई, जिससे कटारा को सीट छोड़नी पड़ी।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

लोकसभा चुनाव लड़ेगा शंभूलाल, इस सीट से उतरेगा चुनावी मैदान में!

देश का सबसे गरीब सांसद है राजस्थान का ये नेता, जिनके पास है केवल 34,311 रुपए की कुल संपत्ति

राजस्थान में कांग्रेस ने 6 नए चेहरों को दिए टिकट, एक MLA को भी मौका, जानिए सूची की 10 खास बातें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग