संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने अपने सोशल अकाउंट X पर लिखा, 'लूणी विधानसभा में केरू गांव के शिव सारणों की ढाणी निवासी शर्मिला चौधरी ने अपनी अद्भुत मेधा और कठिन परिश्रम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सीआरई परिणाम 2024 में संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार और क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण है, बल्कि समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देती है। शर्मिला को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!