जयपुर से शहरवासी ज्यादातर गोवा, मुम्बई, पुणे, बैंकॉक आदि शहरों के लिए रुख करना पसंद कर रहे हैं। जयपुर से जैसलमेर जाने वाली उड़ान में किराया तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। इंडिगो एयरलाइन में किराया 21,806 रुपए, मुम्बई के लिए किराया 6896 से लेकर 14,981 रुपए, पुणे के लिए इंडिगो एयरलाइन में 17,606 रुपए, एयर एशिया एयरलाइन में किराया 16,557 रुपए तक पहुंच गया है। इससे पहले यह किराया 30 से 40 फीसदी कम था। इसी तरह, चेन्नई के लिए किराया 16,949 रुपए, 30 दिसंबर को उदयपुर के लिए किराया 15,664 रुपए, स्पाइसजेट का 12,960 रुपए, जैसलमेर के लिए किराया 11,804 रुपए, देहरादून के लिए किराया 9941 रुपए, गुवाहाटी के लिए किराया 12,176 रुपए है। जयपुर से इन दिनों यात्रीभार 16 हजार से अधिक होने के साथ ही उड़ानों का संचालन 60 तक पहुंच गया है।