
जयपुर। रमजान माह का पांचवा और अलविदा जुमा पर शहर भर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर के विभिन्न मस्जिदों में लाखों नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करने शहर भर से नमाजी पहुंचे।
भीषण गर्मी में नमाजियों ने नमाज अदा की। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे। जामा मस्जिद कमेटी ने अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रबंध किए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 वॉलंटियर्स को भी लगाया गया था। जामा मस्जिद के आस-पास का इलाका से लेकर हवामहल रोड तक नमाजियों की संख्या थी। हालांकि यह संख्या पिछले साल की तुलना में कम दिखी। इसका कारण भीषण गर्मी को बताया गया।