अमरेश्वर महादेव मंदिर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के रास्ते में दो पहाड़ियों के बीच है। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल मौजूद है, जो कि सैलानियों के घूमने-फिरने के लिए काफी अहम माने जाते हैं। इसके अलवा भी सवाई माधोपुर के जिला मुख्यालय से २२ किमी की दूरी पर स्थित चौथ माता जी की मंदिर है, जो कि चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित है।