अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर निरंकारी भवन में बम फेंका जिसके बाद वहां भीषण धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।