1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्टल देख भी नहीं घबराया दुकानदार, लुटेरे का किया सामना, फिर हुआ कुछ ऐसा

न्यू सांगानेर रोड पर श्याम नगर मेट्रो स्टेशन के पास दिन दहाडे हुई वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Mar 2018, 5:54 PM IST

jaipur

मुकेश शर्मा / जयपुर। न्यू सांगानेर रोड पर श्याम नगर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह कार सवार लुटेरे एक मेडिकल दुकानदार को पिस्टल दिखा रकम लूटने का प्रयास किया। पीडि़त दुकानदार के विरोध करने और लोगों के एकत्र होने पर लुटेरे कार में बैठ भाग निकले। सूचना पर पहुंची महेश नगर थाना पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि राम नगर स्थित सीताराम कॉलोनी निवासी अभिजीत भारद्वाज की राम नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक मेडिकल दुकान है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान में बैठा था। पीडि़त ने बताया कि एक युवक चेहरे पर काला नकाब पहनकर दुकान में आया। तब पीडि़त मोबाइल देख रहा था। युवक पर नजर पड़ते ही उसको टोका। तभी युवक ने कहा कि कितने रुपए रख रखे हैं और देने के लिए कहा। पीडि़त ने पैसों तो बहुत हैं बोल, तभी युवक ने पिस्तौल निकाल पीडि़त के पेट में घुसा दी। लेकिन हंगामा होने पर दुकान के बाहर खड़ी इंडिका कार चालक ने तेज हॉर्न बजाया तो दुकान में आया युवक भागकर उसमें बैठ गया। आरोपित कार को लेकर भाग निकले। पीडि़त का आरोप है सुबह लुटेरे जिस कार में आए थे, उसी तरह की दोपहर करीब तीन बजे एक कार और दुकान के बाहर आई थी। हालांकि वह कार लुटेरों की थी या किसी अन्य की। पुलिस को सूचना दे दी थी।

दिन दहाडे हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हंगामा होने के बाद आस—पास के दुकानदार एकत्र हो गए। व्यापारियों में वारदात को लेकर काफी रोष था। उनका कहना था कि व्यापक गश्त के अभाव में क्षेत्र में इस तरह की वारदातें हो रही हैं। बदमाशों के हौंसले इतने बढ गए हैं कि वे दिनदहाडे दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई लेकिन आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग सका।