1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में तीसरे मोर्चे की जगह नहीं, मैंने बनाया उसका क्या हुआ, सब जानते हैं

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Mar 2018, 4:34 PM IST

jaipur

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। भाजपा से अलग होकर राजस्थान में तीसरी पार्टी बनाकर चुनाव लडऩे वाले भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि प्रदेश मे तीसरे मोर्चे की कोई जगह नहीं है। मैनें भी तीसरा मोर्चा बनाया था, उसका क्या हुआ। सब जानते हैं।

राज्यसभा नामांकन के बाद विधानसभा प्रांगण में मीडिया से बातचीत करते हुए किरोड़ी मीणाा ने कहा कि प्रदेश या दिल्ली जो भी मिशन देगा। उसे पूरा करने के लिए समर्पण भाव से काम करूंगा। केन्द्र में मंत्री बनाए जाने पर कहा कि उन्हें तो राज्यसभा में जाने की जानकारी भी नहीं थी। मुझे तो जनता की सेवा करनी है। तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम 134 सीटों पर चुनाव लड़े और मात्र चार सीटें जीत कर आए।

रूठों को वापस लाएंगे
पार्टी से रूठे नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि घनश्याम तिवाड़ी हो या हनुमान बेनीवाल वे कोशिश करेंगे कि उनको पार्टी में वापस ले आएं। इसके लिए संगठन से अनुमति लूंगा और सब मिलकर राष्ट्रवाद की धारा और मोदी का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने नवीन पिलानिया के सवाल पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि समर्थकों को कल ही बोल दिया हम किसी की इच्छा से नहीं आए। हमें कोई पद भी नहीं चाहिए। ज़मीन पर सब मिल कर काम करेंगे। संगठन पद दे तो ठीक नहीं दे तो भी वे समर्पण भाव से सेवा करते रहेंगे।

मैं अधिक से अधिक काम करूंगा

मदन लाल सैनी ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजा जा रहा है। अधिक से अधिक काम करूंगा। जनता की आवाल उठाऊंगा।

जमकर हुई नारेबाजी
विधानसभा के बाहर किरोड़ीलाल के समर्थक सुबह से ही जुटने शुरू हो गए थे। समर्थकों ने किरोडी के पक्ष में जमकर नारेबाज़ी की। किरोडी समर्थकों ने विधानसभा से भाजपा मुख्यालय तक रैली निकाली। जिसमें सैकडों कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पहुंचे।