24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video:खेलती हुई 18 माह की मासूम की पानी के टैंक में गिरने से मौत

टैंक का ढक्कन टूटा हुआ था
less than 1 minute read
Google source verification
न्यू बापू नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 18 माह की खेलती हुई मासूम की टैंक में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार न्यू बापूनगर क्षेत्र में 18 माह की मासूम बाहर आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के बाहर बने पानी की टैंक में जा गिरी। टैंक में भरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टैंक का ढक्कर टूटा हुआ था।

Tank-2


घर वालों ने मासूम को आस-पास तलाश किया। जब उन्होंने टैंक में देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मासूम का शव टैंक में पड़ा था। घर में कोहराम मच गया। आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बापूनगर क्षेत्र में टैंक का टूटा ढक्कन।