
रिश्वत लेते धरे गए अधिकारी
भरतपुर/कामां। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने मंगलवार रात करीब दस बजे कामां थाना प्रभारी राकेश यादव को उनके सरकारी निवासी पर दलाल टिंकू यादव के माध्यम से रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा। थाना प्रभारी ने अवैध खनन सामग्री में पकड़ी एक गाड़ी को छोडऩे की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें आरोपित ने सुबह तीस हजार रुपए ले लिए थे।
खनन सामग्री की पकड़ी गाड़ी को छोडऩे की एवज में रिश्वत मांगी
एसीबी के आईजी बी.के.सिंह ने बताया कि भरतपुर एसीबी कार्यालय को कामां थाना प्रभारी के खनन सामग्री की पकड़ी गाड़ी को छोडऩे की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। जिस पर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीत सिंह मीना ने सत्यापन कराया।
जिसमें शिकायत सही मिली। सूचना मिली कि दलाल टिंकू यादव निवासी अम्बेडकर कामां के माध्यम से मंगलवार को रिश्वत की राशि लेने वाला है। जिस पर जयपुर व भरतपुर की टीम को कामां भेजा गया।
40 हजार रुपए रिश्वत की राशि देते हुए थाना प्रंभारी को रंगे हाथ पकड़ा
थाना प्रभारी ने सुबह दलाल के माध्यम से 30 हजार रुपए ले लिए जबकि शेष राशि रात में देने की तय हुई। जिस पर एसीबी ने जाल बिछाया। दलाल रात करीब दस बजे थाना प्रभारी यादव के क्वार्टर पर पहुंचा और करीब 40 हजार रुपए रिश्वत की राशि देते हुए थाना प्रंभारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गाडिय़ों को नहीं पकडऩे की एवज में हर माह सवा लाख रुपए मंथली का सौदा
साथ ही दलाल टिूंक यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलने पर कामां सीओ राय सिंह बैनीवाल भी मौके पर पहुंच गए। उधर, एसीबी ने मीडिया को सरकारी क्वार्टर से दूर रखा। आईजी ने बताया कि थाना प्रभारी ने खनन सामग्री से भरी गाडिय़ों को नहीं पकडऩे की एवज में हर माह सवा लाख रुपए मंथली का सौदा किया था।
Published on:
29 Nov 2017 11:03 am
