जयपुर. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा -मेड इन इंडिया' में एक ईमानदार, महत्वाकांक्षी एम्ब्रॉयडर ममता की भूमिका में हैं। फिल्म में अनुष्का का किरदार कढ़ाई प्रतिभा का उपयोग करके आत्मनिर्भर हो जाता है और अपने पति मौजी के साथ समाज में खुद का नाम बनाता है। मौजी एक दर्जी है। फिल्म में मौजी के किरदार में वरुण धवन हैं।
फिल्म में ममता के रूप में अपनी भूमिका के लिए तैयार होने के दौरान अनुष्का ग्रामीण भारत के बुनकरों और कारीगरों के कौशल, सपनों व आकांक्षाओं के साथ गहराई से जुड़ती चली गई थी।
करीब 35 चंदेरी साड़ियां खरीदी
सूत्रों के अनुसार, 'अनुष्का 'सुई धागा' के लिए चंदेरी में शूटिंग कर रही थीं और एक दिन उन्होंने स्थानीय बुनकरों के साथ मुलाकात के लिए अपनी टीम से अनुरोध किया। चंदेरी बुनकरों को दुनिया भर में जाना जाता है और उनके कौशल की प्रशंसा की जाती है। अनुष्का ने कुछ बुनकरों से मुलाकात की और उनके जीवन की कहानियों को सुना, जो वास्तव में प्रेरणादायक थी। अनुष्का ने चंदेरी साड़ियों के लिए अपना आकर्षण जाहिर किया और उनसे अनुरोध किया कि वे अपना कलेक्शन लेकर आएं। अनुष्का ने बुनकरों के डिजाइनों को कई घंटों तक देखा और बुनकरों को आश्चर्यचकित करते हुए लगभग 35 चंदेरी साड़ी खरीदी! अनुष्का ने अपने परिवार के लिए खरीदारी की ताकि उपहार दे सके। उन्होंने खुद के लिए भी बहुत कुछ खरीदा। अनुष्का इन प्रतिभाशाली बुनकरों की कहानियां अपने तरीके से अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करेंगी। उन्होंने भविष्य के लिए उनके फोन नंबर भी लिए।'