Apple अगले साल लॉन्च होने वाले अपने स्मार्टफोन (iPhone) मॉडल्स में तकनीक और प्रजेंटेशन से जुड़े कई बदलाव करने जा रहा है। ये बदलाव 5जी तकनीक, मदरबोर्ड, कैमरे, स्क्रीन साइज आदि से जुड़े होंगे। इन बदलावों के साथ एपल आईफोन के कई मॉडल्स को लॉन्च करेगा। इनमें सबसे अधिक चर्चा iPhone12 की है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार एपल ने अब तक बड़ी स्क्रीन के स्मार्टफोन पेश किए थे, लेकिन अब वह फिर से छोटी स्क्रीन के स्मार्टफोन पेश कर सकता है। इस मामले में अगले साल 2020 में रिलीज होने वाला आईफोन 12 छोटी स्क्रीन के साथ पेश हो सकता हैै।