6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018: सिंघवी के आरोपों पर चतुर्वेदी का पलटवार, कहा- कांग्रेस आइने में अपना चेहरा देखे

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के आरोपों पर पलटवार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Arun Chaturvedi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी (Arun Chaturvedi) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंघवी जयपुर आकर महिला उत्पीडऩ की बात करते हैं, जबकि सारा देश नैना साहनी, जेसिका लाल तथा भंवरी देवी हत्याकाण्ड की हकीकत जानता है। यदि कांग्रेस के नेता शीशे में अपना चेहरा देख ले तो सारी स्थिति अपने आप स्पष्ट हो जाएगी। चतुर्वेदी ने अभिषेक मनु सिंघवी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंघवी पहले स्वयं का जीवन देखें, उसके बाद नैतिकता की बात करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यूपी प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर नक्सलियों को नक्सली क्रांतिकारी कहते हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ट्वीट करके अरबन नक्सलवाद का समर्थन करते है। कांग्रेस के नेता एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' कहने वालों का समर्थन करते हैं। इन घटनाओं से कांग्रेस का असली चरित्र स्पष्ट होता है।

Rajasthan Vidhan Sabha Election 2018: देर शाम तक जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची

चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2013 में देश में 76 जिले नक्सवाद से प्रभावित थे, जो अब घटकर 58 रह गए। कांग्रेस सरकार के शासन काल में 1387 नक्सवादियों ने सरेंडर किया था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के समय 3300 नक्सलवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बता दें कि इससे पहले सिंघवी ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान की भाजपा सरकार पर महिलाओं का उत्पीडऩ एवं कानून व्यवस्था लचर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं में पन्द्रह प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।

कांग्रेस ने तय किए 150 नाम, अब अशोक गहलोत की लेंगे सहमति