8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के बाद गहलोत को महाराष्ट्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पायलट को भी बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर

Maharashtra Assembly Election 2024: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पार्टी ने बड़ी भूमिकाएं सौंपी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 15 Oct 2024, 3:00 PM IST

Maharashtra Assembly Election 2024: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। राजस्थान के दो दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। अशोक गहलोत को जी परमेश्वर के साथ मुंबई और कोंकण डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।

दरअसल, कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर को नियुक्त किया है।

बघेल-चन्नी को मिली विदर्भ की जिम्मेदारी

इसके साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को विदर्भ (अमरावती और नागपुर) का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वेस्ट महाराष्ट्र की जिम्मेदारी टीएस सिंह देव और एमबी पाटील को सौंपी गई है, जबकि नॉर्थ महाराष्ट्र में सैयद नासिर हुसैन और अनसूया सीतक्का को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा’, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की पुलिस से तीखी बहस; यहां देखें वायरल VIDEO

बता दें, पार्टी ने इन अनुभवी नेताओं को महाराष्ट्र चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त कर चुनावी तैयारियों में मजबूती लाने की कोशिश की है।

हरियाणा में भी बने थे सीनियर ऑब्जर्वर

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय कई दिनों के बेड रेस्ट के बाद सियासत में सक्रिय हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी हाई कमान ने पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा को भी सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली थी। यहीं नहीं गहलोत को स्टार प्रचारक भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : ‘विवादों’ के बीच जोधपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बने डॉ. जोधा, केन्द्रीय मंत्री शेखावत से है ये कनेक्शन