14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरजे गहलोत, साधा पीएम मोदी पर निशाना- नोटबंदी ने मेरी बहनों के अरमानों पर फेरा पानी

Ashok Gehlot ने जोधपुर में एक सभा (Rajasthan Election 2018) में कहा कि, सभा में बैठी मेरी बहनों ने कुछ रुपए जमा कर रखे थे...

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 21, 2018

gehlot

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने जोधपुर में बुधवार को आयोजित हुई एक सभा (Rajasthan Election 2018) में कहा कि, सभा में बैठी मेरी बहनों ने अपने पतियों से छिपा कर कुछ रुपए जमा कर रखे थे कि कभी अड़ी-बड़ी में काम आ जाएंगे, लेकिन नोटबंदी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने नोटबंदी को असफल करार देते हुए पीएम मोदी (Narendra Modi) पर कई निशाने साधे और कहा कि वर्तमान सरकार आमजन की बैरी बन बैठी है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि सरदारपुरा विस सीट से अपना नामंकन दाखिल करने के बाद से गहलोत लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं। गहलोत ने जनसंपर्क का आगाज अपने पुराने क्षेत्र पावटा से करते हुए सरदापुरा व सूरसागर के लोगों से जनसंपर्क साधा। इसी क्रम में बुधवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वे बैक-टू-बैक जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने सुबह ईद मिलादुनबी के अवसर पर की। गहलोत का अपने चुनावी गढ़ में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।