30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम Ashok Gehlot के गृह क्षेत्र में किया प्रचार, अब Hanuman Beniwal को लेकर आई ये खबर

पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आज अंतिम दिन, कांग्रेस-भाजपा के साथ ही रालोपा ने भी झोंकी ताकत, आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का जनसम्पर्क अभियान जारी, जोधपुर के बाद आज जयपुर ज़िले में करेंगे चुनाव प्रचार, जयपुर ग्रामीण के 11 जगहों पर सभाओं का कार्यक्रम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 24 Aug 2021, 1:44 PM IST

Ashok gehlot Hanuman Beniwal Panchayat Election latest news

जयपुर।

6 ज़िलों में हो रहे पंचायत चुनाव में कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मकसद से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी चुनाव मैदान में है। पार्टी प्रत्याशियों क ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में जिताने के मकसद से सांसद हनुमान बेनीवाल खुद प्रचार अभियान में पूरा ज़ोर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में दो दिन तक चले जनसम्पर्क अभियान के बाद आज बेनीवाल जयपुर ज़िले में हैं। वे आज जयपुर ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में रालोपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील कर रहे हैं।

जयपुर में आज यहां रखी गई हैं जनसभाएं
रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल आज जयपुर जिले के हथोज, सरदारपुरा, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, सेवा पूरा, खोरा श्यामदास, ईसरवाला, मानपुरा माचेड़ी, त्रिवेणी सिटी, पावटा, रामसिंहपुरा, कोटपूतली और जयसिंहपुरा में सभाएं कर रहे हैं।

हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का वादा-दावा
नागौर से रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी जोधपुर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने दर्जनों स्थानों पर जन सम्पर्क सभाओं को संबोधित किया। सांसद बेनीवाल ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के पद के रालोपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि आरएलपी गांव, गरीब, किसान व मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ रही है, ऐसे में जनता को इन चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान 'बोतल' के चुनाव चिन्ह पर करना है।

किसान-युवाओं के उठा रहे मुद्दे
सांसद बेनीवाल ने कहा समय पर बारिश नहीं होने से मारवाड़ में अकाल की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी के वादे को भुला दिया है जबकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सोलर, तेल व गैस क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां स्थानीय लोगों को रोजगार देने में उपेक्षा कर रही हैं। ऐसे में जनता को रालोपा को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है ताकि जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।

कांग्रेस-भाजपा निशाने पर
सांसद हनुमान बेनीवाल अपने संबोधनों में कांग्रेस- भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं पर बयानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता सुख भोगने के बावजूद यहां के नेताओं ने स्थानीय विकास के कार्यों पर जोर नहीं दिया।

नहीं हो रही कोविड प्रोटोकॉल की पालना
पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी राजनीतिक दलों को सख्त तौर पर कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हुए हैं। जनसभाओं और जनसम्पर्क के दौरान ख़ास तरह की हिदायतें दी गई हैं, बावजूद इसके इन दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।

सांसद हनुमान बेनीवाल की बीते दो दिन तक जोधपुर क्षेत्र में हुई जनसभाओं में भी कोविड प्रोटोकॉल के प्रति बेपरवाही का आलम देखा गया है। सभाओं में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं जिनके चेहरों पर ना तो मास्क रहता है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग की दो गज कीदूरी का नियम ही दिखाई देता है। प्रोटोकॉल की पालना करवाने का ज़िम्मा संभालने वाला पुलिस-प्रशासन भी फिलहाल मूक दर्शक बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग