गहलोत ने मंगलवार को संविधान दिवस पर बिरला सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र में कब राष्ट्रपति शासन हटा, कब कैबिनेट की बैठक हुई थी। पीएम ने कब अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल किया और राष्ट्रपति को रिकमेंड कर दिया। सुबह 5:47 पर राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया और देवेन्द्र फड़नवीस को शपथ दिला दी गई। ये सब गलत था।