राहुल सिंह / जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot )ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी (Sonia gandhi ) को पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ के समाचार अविश्वसनीय है, और अगर यह सच है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कि मीडिया में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है ,मेरा दृढ़ता से मानना कि सोनिया गांधी को पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए। सीएम गहलोत ने कहा कि इस निर्णायक मोड़ पर हमारे लोकतंत्र के लोकाचार को बचाने की लड़ाई है।