जयपुर। ब्यूरोक्रेसी से नाराज होकर मंत्री पद से हटाने के अशोक चांदना के ट्वीट पर अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अशोक चांदना के पास बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए वह तनाव में आ गए होंगे और तनाव में उन्होंने ऐसा ट्वीट कर दिया होगा। गहलोत ने कहा कि मेरी अभी उनसे बात नहीं हुई है। उनको बुला कर बात करेंगे और उन्हें मना लेंगे।