6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गुरूशरण छाबडा की मौत की जिम्मेदार सरकार -अशोक गहलोत
Play video

गुरूशरण छाबडा की मौत की जिम्मेदार सरकार -अशोक गहलोत

गुरूशरण छाबडा की मौत की जिम्मेदार सरकार -अशोक गहलोत
Google source verification

जहाजपुर कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर का अनशन सोमवार को टुडवा दिया गया। धीरज लगातार 12 दिनों से सरकार के खिलाफ अनशन कर रहे थे। धीरज गुर्जर का कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने अस्पताल जाकर अनशन तुड़वाया..इस दौरान अशोक गहलोत ने वसुंधरा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने अपनी ही पार्टी के गुरु शरण छाबड़ा की ही सुध नहीं ली थी, तो धीरज गुर्जर की क्या लेते। गहलोत ने राजे सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जब गुरूशरण छाबड़ा एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे तो एक मंत्री नहीं गया उनसे मिलने के लिए और ना ही मुख्यमंत्री खुद गई उनका हाल जानने। छाबड़ा की मौत के बाद विरोध के डर से मुख्यमंत्री छुपकर उनके घर गई। इसलिए मैं सबको कहता हूँ इनके राज में कोई उपवास मत करो। गहलोत ने मुफ्त बिजली की घोषणा को चुनावी जुमला बताते हुए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक बीजेपी सरकार को जमकर घेरा।

मौसमी बीमारियों के रोकथाम में विफल रही सरकार
प्रदेश में बढती मौसमी बीमारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि इस सरकार के आंकड़े उठा कर देख लीजिए हर बार स्वाइन फ्लू आता है इनकी लापरवाही का नतीजा है इनका खुद का विधायक स्वाइन फ्लू का शिकार हो गया। इसलिए इस सरकार ने पूरे पांच साल राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। मुख्यमंत्री राजे कभी दिल्ली रही, कभी धौलपुर में चक्कर लगाती रही और उसके कारण राजस्थान बर्बाद हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की किसी मुख्यमंत्री के प्रति जनता में इतना व्यक्तिगत गुस्सा पहले कभी देखने को नहीं मिला।