75 प्रतिशत तक ही मतदान
मतदान संकल्प जागरूकता महाअभियान के संयोजक पंकज पचलंगिया एडवोकेट को बनाया संकल्प महाअभियान का उद्देश्य राजस्थान के सभी जिलों में सभी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है। राजस्थान विधानसभा चुनावों में 75 प्रतिशत तक ही मतदान होता आया है। एक चौथाई से अधिक मतदाता आज भी मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, मतदान के लिए निर्वाचन विभाग लगातार जन जागरण करता है। शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए आम जनता से जुडाव जरूरी है, इसके लिए समाज के सभी घटकों को एक होकर जन जागरण करने की जरूरत है।