29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election 2023 : पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा का दावा, राजस्थान में बनेगी डबल इंजन की सरकार

Rajasthan Election 2023 : पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा का दावा, राजस्थान में बनेगी डबल इंजन की सरकार

Rajasthan Assembly Election 2023 : आचार संहिता लगने के बाद भाजपा ने ऐलान करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 10 Oct 2023, 7:22 AM IST

photo_6129659926671374746_y.jpg

जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023 : आचार संहिता लगने के बाद भाजपा ने ऐलान करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम मोदी के काम पर जनता को विश्वास है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि हमारे साथ प्रदेश की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी। एक तरफ आचार संहिता लग रही थी, दूसरी तरफ सचिवालय में रात से ही धड़ाधड़ कई खानों का आवंटन हो रहा था, तो कहीं ट्रांसफर हो रहे थे। संवैधानिक नियुक्तियां हो रही है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास जाएंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा की पहली सूची में कर्नल बैंसला के बेटे को भी मिला टिकट

राठौड़ ने कहा, बीते पांच साल के कालखंड को जनता कभी नहीं भूल सकती, क्योंकि जनता ने एक-एक दिन गिनकर निकाला। आचार संहिता लगने से मुफ्त घोषणाओं के नाम पर प्रदेश में चलाया जा रहा आडंबर भी समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस सरकार ने विजन 2030 के नाम पर जनता से सुझाव मांगे थे, जिसके जवाब में जनता ने गहलोत सरकार से कहा कि आप अब आराम करो। पूरे पांच साल कांग्रेेस सरकार में कुर्सी की लड़ाई चलती रही और प्रदेश की जनता पिसती रही।

यह भी पढ़ें: राजस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने दो सीनियर नेताओं का नाम लिया, और कह डाली ऐसी बात कि मच गई खलबली