फाउंडेशन के अध्यक्ष पुलकित भारद्वाज ने बताया कि खजूर, पंचमेवा, गुड, मेथी, तिल, तिल की खली गायों का सर्दी से बचाव तो करेंगी ही, उनके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखेंगी। इसके साथ ही गायों को चूरमा, दाल बाटी भी खिलाया गया। इस महोत्सव के तहत 2000 गायों के लिए करीब 1100 किलो खाद्य सामग्री शामिल की गई। कार्यक्रम में शहर की कई संस्थाओं ने सहयोग किया। भारद्वाज ने बताया कि गौ माता की ये सवामणियां नए वर्ष के साथ ही अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 1 से 22 जनवरी तक की जाएंगी। शहर की सभी गौशालाओं में ये सवामणियां की जाएंगी।