28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के JLN मार्ग स्थित पंचशील कॉलोनी में JDA की जमीन पर कब्जे का प्रयास, बाउंड्रीवाल तोड़ी

जयपुर के JLN मार्ग स्थित पंचशील कॉलोनी में 200 फीट सरकारी पट्टी पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने JDA की बाउंड्रीवाल तोड़ दी, हालांकि वे जमीन का पट्टा या स्टे ऑर्डर पेश नहीं कर सके। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस और JDA टीम मौके पर पहुंची।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 28, 2026

attempt to encroach on jda land in jaipur

जयपुर में जेडीए की जमीन पर कब्जे की कोशिश, पंचशील कॉलोनी में तोड़ी गई बाउंड्रीवाल (पत्रिका फोटो)

JDA Land Encroachment Panchsheel Colony: जयपुर शहर के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थित पंचशील कॉलोनी में गुरुवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया। कॉलोनी से सटी जेडीए स्वामित्व वाली 200 फीट की पट्टी पर कुछ लोगों ने कब्जे की मंशा से तोड़फोड़ की और निर्माण का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय निवासियों की सतर्कता और जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) की तत्परता से इस प्रयास को विफल कर दिया गया।

दोपहर से रात तक चला घटनाक्रम

स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे कुछ असामाजिक तत्व और जमीन पर दावा करने वाले लोग पंचशील कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने जेडीए के स्वामित्व वाली 200 फीट पट्टी की सुरक्षा बाउंड्रीवाल को तोड़ना शुरू कर दिया और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
इस घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय जवाहर सर्कल थाना पुलिस और जेडीए अधिकारियों को दी गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोपहर से शुरू हुआ यह विवाद रात आठ बजे तक चलता रहा। जब तक पुलिस और जेडीए की टीम मौके पर पहुंची, तब तक बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त किया जा चुका था।

दस्तावेज नहीं दिखा सके कब्जाधारी

जेडीए के संबंधित जोन के तहसीलदार दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचे लोग उक्त जमीन को खसरा नंबर 54 बता रहे थे। हालांकि, जब उनसे जमीन से जुड़े मालिकाना हक के दस्तावेज या पट्टा मांगा गया, तो वे कोई भी वैध पट्टा पेश नहीं कर पाए। कब्जा करने का प्रयास करने वाले लोगों ने एक कोर्ट स्टे (स्थगनादेश) का हवाला भी दिया, लेकिन अधिकारियों द्वारा जांच करने पर सामने आया कि वह स्टे संबंधित विवादित जमीन का नहीं था।

जेडीए ने कराया मरम्मत, पुलिस तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए शाम को ही क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल को दोबारा दुरुस्त करवा दिया ताकि जमीन को सुरक्षित किया जा सके। जवाहर सर्कल थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि कानून-व्यवस्था न बिगड़े और स्थिति नियंत्रण में रहे, इसके लिए पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। हालांकि, देर रात तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग