23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से सामने आया ‘अतुल सुभाष’ जैसा मामला, 5 बहनों के इकलौते भाई ने की खुदकुशी; सास-पत्नी पर लगाए आरोप

राजधानी जयपुर से अतुल सुभाष जैसा की एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी और सास से परेशान होकर करौली जिले के रहने वाले शुभम ने मौत को गले से लगा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Dec 2024, 8:48 AM IST

shubham case


Shubham Case: जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा, ‘ममी माफ कर दियो, बहुत परेशान हो गया हूं, मैं हर चीज सही नहीं कर पायो।’ वहीं, मृतक के परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। ससुराल पक्ष के लोग उसे पिटवाने की धमकी देते और पैसों की डिमांड करते थे।

परिवार का कहना है कि शुभम को यह डर सता रहा था कि उसके ससुराल वाले भविष्य में बेंगलूरु के अतुल जैसी परिस्थिति पैदान कर दे, इसलिए उसने मौत को गले लगा लिया।

शुभम शर्मा (28) ने 14 दिसंबर को महेश नगर सैनी कॉलोनी स्थित अपने घर पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वह सचिवालय में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था।

उसके परिवार का आरोप है कि पत्नी दिव्या से उसका मनमुटाव चल रहा था और ससुराल पक्ष के लोग पैसों की डिमांड करते थे, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। शुभम के जीजा सतेन्द्र पाराशर ने मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि शुभम की शादी डेढ़ साल पहले महुआ निवासी दिव्या से हुई थी। 14 दिसंबर को जब शुभम ने फोन नहीं उठाया, तो सतेन्द्र ने दरवाजा तोड़कऱ उसे फंदे से लटका पाया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शुभम की मौत के बाद दिव्या नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Blast: 25 वैज्ञानिकों ने DNA मिलान के बाद की रिटायर IAS की पहचान, बेटी का लिया गया सैंपल

बता दें कि बेगलुरू के अतुल सुभाष ने वैवाहिक जीवन से तंग आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने से पहले अतुल ने एक 24 पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने अपनी वैवाहिक जीवन की समस्याओं, मानसिक तनाव और पत्नी और उनके परिवार द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था।

पुलिस ने बताया कि अतुल और निकिता की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच विवाद चल रहा था, जो कई कानूनी मामलों में बदल गया, दोनों का 2020 में एक बेटा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग