राजस्थान के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, जयपुर के पांच मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई—पोर्टल पर नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया में 21 जून तक बोली लगाई जा सकती हैं। निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि उदयपुर के हरियाव जसपुरा के 94.62 हैक्टयर क्षेत्रफल के लाइम स्टोन के ब्लॉक की माइनिंग लीज के लिए नीलामी की जा रही है। इसमें 74 मिलियन टन से अधिक के लाइमस्टोन भण्डार संभावित है। इसी तरह से आयरन ओर के सीकर व जयपुर के एक-एक ब्लाकों की कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी की जा रही है।