28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 72 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 72 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज इसके दाम घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए है। कच्चे तेल की कीमत में कमी कमजोर मांग के कारण आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 13 Jun 2023, 9:02 AM IST

कच्चा तेल 72 डॉलर, पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत

कच्चा तेल 72 डॉलर, पेट्रोल-डीजल के दामों में मिल सकती है राहत

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज इसके दाम घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए है। कच्चे तेल की कीमत में कमी कमजोर मांग के कारण आ रही है। हालांकि इस उतार—चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल—डीजल की महंगाई से मिल सकती है राहत... प्रदेश सरकार के साथ 14 जून को बैठक

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : दाल के बाद अब चावल की महंगाई... आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।