राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी का कहना है कि 14 जून को प्रदेश सरकार के साथ होनी वाली वार्ता में अगर कोई सहमति नहीं बनती है, तो हम आंदोलन करेंगे, जिसे सरकार का ध्यान डीलर्स की मांगो की ओर ध्यान आकृषित करने के लिए किया जाएगा। आरपीडीए का यह आंदोलन एक जन जागरण आंदोलन है, क्योंकि एक तरफ तो सरकार मंहगाई राहत केम्प चला रही हैं, दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं कर रही है। जबकि, उत्तरी भारत से पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे अधिक हमारें राज्य में है और जब तक पेट्रोल-डीजल के मूल्य कम नहीं होगें तब बढ़ती हुई मंहगाई से राज्य की आमजन को कोई राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि, आमजन के उपयोग में आने वाली दैनिक उपयोग की सभी चीजे पेट्रोल-डीजल से जुड़ी हुई है।