19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर ‘अगस्त क्रांति सप्ताह’ का आयोजन

महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर ‘अगस्त क्रांति सप्ताह’ का आयोजन

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर एवं उपखंड स्तर पर विभिन्न र्कायक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 1 Aug 2020, 10:45 PM IST

Mahatma Gandhi's death anniversary: Gandhi Chair launched

Ujjain News: महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि के साथ उनके प्रिय भजनों की होगी प्रस्तुति

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक स्तर एवं उपखंड स्तर पर विभिन्न र्कायक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजनो के निर्धारण के बारे में सुझाव/मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने के लिए सभी जिला कलक्टरों की अध्यक्षता में गठित 'गांधी-150' जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर ‘‘अगस्त क्रांति सप्ताह‘‘ के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांधी वाटिका का निर्माण
कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों में ब्लॉक स्तर एवं उपखंड स्तर पर 9 अगस्त को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी स्थलों के आस-पास 150 पौधारोपण कर गांधी वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान वृक्षारोपण स्थल पर सोशल डिस्टेेंशिग की पूरी पालना करते हुए उच्च शिक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से आचार्य अथवा व्याख्याता स्तर के इतिहास शिक्षकों को मुख्य वक्ता के रूप में शामिल कर 'भारत छोड़ो आंदोलन' पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 10 अगस्त को स्वच्छ राजस्थान के अन्तर्गत जिला एवं उपखंड के प्रमुख स्थानों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुये सफाई का कार्य जिसमें एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एवं गाईड को जोड़ते हुये समाज सेवको को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं।


सफाईकर्मियों का होगा सम्मान
11 अगस्त, 2020 को जिला एवं उपखंड स्तर पर सफाईर्कमियों एवं सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाईर्कमियोेंं का सम्मान किया जाएगा। 12 अगस्त को 'पहला सुख निरोगी काया' के अंतर्गत सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ विशेषज्ञों के साथ विद्यालय एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को जानकारी दिए जाने के साथ ही रेडियो, एफएम, फेसबुक लाइव के जरिए आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। 13 अगस्त को 150 कोरोना वॉरियर्स महिलाओं, विभिन्न वर्गों, डॉक्टर्स, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी आदि का सम्मान किया जाएगा। 14 अगस्त को गौशाला ऑनलाइन किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन एवं 15 अगस्त को ’’एक शाम देश के नाम ’’सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।