जयपुर। जयपुर-फुलेरा रेल मार्ग के खिरणी फाटक के पास ट्रेक के निकट कचरे के ढेर में हजार रूपए के पुराने नोट पड़े मिल। राहगीर हीरा लाल नागा की सूचना पर वैशाली नगर पुलिस ने मौक़े पर जाकर पुराने हज़ार के नोटों को ज़ब्त किया। थानाधिकारी भोपाल सिंह भाटी ने बताया नोट फटे हुए है साबूत नहीं। कोई इन्हें कट्टे में लाकर यहां डाल गया। इस तरह से इतनी मात्रा में बंद नोटों का मिलना लोगों में कौतूहल का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी कर दी थी। जिसके बाद 500 और 1000 के नोटों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।