26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दीपोत्सव के आखिरी दिन बहनों ने की भाई की मनुहार… देखिए VIDEO
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Videos / दीपोत्सव के आखिरी दिन बहनों ने की भाई की मनुहार… देखिए VIDEO

दीपोत्सव के आखिरी दिन बहनों ने की भाई की मनुहार… देखिए VIDEO

Bhai Dooj: कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर आज विशेष योग—संयोगों के बीच भैया दूज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ भैया दूज का पूजन कर उनके तिलक किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 27 Oct 2022, 6:50 PM IST

Bhai Dooj: जयपुर। कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर आज विशेष योग—संयोगों के बीच भैया दूज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ भैया दूज का पूजन कर उनके तिलक किया। वहीं भाइयों ने बहनों ने उपहार स्वरूप भेंट दी। इसके साथ ही आज दीपोत्सव का समापन भी हो गया।

अब दिवाली की रामा—श्यामा का दौर शुरू होगा। कोविड के दो साल बाद फिर से शहर में दिवाली स्नेह मिलन के आयोजन शुरू होंगे। आज चित्रगुप्त पूजा व विश्वकर्माजी का पूजन भी हुआ। घर—घर महिलाओं ने भैया दूज की पूजा की। इसके बाद सामूहिक रूप से कहानी सुनी। वहीं भाइयों के तिलक पर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कई जगहों पर भाइयों ने बहनों के घर जाकर तिलक करवाया।

ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि भैया दोज की शुरुआत आयुष्मान योग में हुई, सूर्योदय से लेकर सुबह 7.26 बजे तक आयुष्मान योग रहा, वहीं उसके बाद सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर सौभाग्य योग शुरू हो गया, जो मध्यरात्रि बाद 4.32 बजे तक रहेगा। जबकि सर्वार्थसिद्धि योग और आनंद योग दोपहर 12.11 बजे से शुक्रवार सुबह 10.42 बजे तक रहेंगे। ऐसे में भैया दूज का पर्व सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और आनंद योग के बीच मनाया गया।