राजस्थान में चल रही Bhamashah Digital Parivar Yojana के अन्तर्गत मंगलवार को जयपुर जिले के विभिन्न नगर निगम जोन में 8 शिविर आयोजित किये गए। यह शिविर विद्याधर नगर जोन में सामुदायिक केन्द्र अम्बाबाडी, हवामहल पश्चिम जोन में लंगर हॉल, गुरूद्वारा, चांदी की टकसाल, गोविन्द देवजी मंदिर के पास, हवामहल पूर्व जोन में घाटगेट अग्निशमन कार्यालय, सिविल लाईन्स जोन में जोन कार्यालय, सांगानेर जोन में सांगानेर स्टेडियम, मानसरोवर जोन में जोन कार्यालय, मानसरोवर, मोतीडूंगरी जोन में तिलक नगर सामुदायिक केन्द्र एव आमेर जोन में शंकर नगर सामुदायिक केन्द्र में आयोजित किये गए।