24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Bandh : भारत बंद के बीच राजस्थान के विभिन्न जिलों से सामने आया ये वीडियो, सड़कों पर दिखा कुछ ऐसा नजारा

Bharat Bandh Rajasthan Update : आज भारत बंद का एलान किया गया है। इसी के तहत राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भी बाजार पूरी तरह से बंद हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 21 Aug 2024, 11:15 AM IST

Jaipur News : आज भारत बंद का एलान किया गया है। इसी के तहत राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भी बाजार पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से जबरन दुकानें बंद करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। बंद से आवश्यक सेवाओं यानी एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेयरी और पेट्रोल पंप को बाहर रखा गया है यानी भारत बंद से ये सेवाएं प्रभावित नहीं रहेंगी।

भारत बंद का राजस्थान में दिखा कुछ ऐसा नजारा

स्कूल - कॉलेजों में बंद का मिला-जुला असर है वहीं निजी बसें बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में एससी - एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के लिए दिए गए आदेश को लेकर पूरे देश में एससी - एसटी के कई संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी के तहत 21 अगस्त को आज भारत बंद है।

प्रतापगढ़ में बाजार बंद, सड़कें सुनसान

प्रतापगढ़ में भी इसको लेकर बाजार पूरी तरह से बंद है। बंद के कारण परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित हुई है। निजी बसों के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई एससी - एसटी संगठनों एवं व्यापार मंडलों द्वारा बंद का विरोध करने की घोषणा की गई है। इसी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से टकराव को टालने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया द्वारा जारी एडवाइजरी में भीम आर्मी एवं आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने रैली निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की बात दोहराई है। वहीं रैली के मार्ग में आने वाले प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। प्रशासन की ओर से जबरन दुकानें बंद करवाने वालों के खिलाफ एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक खबरें डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

पाली में कुछ ऐसे हैं हालात

पाली शहर समेत जिलेभर में भारत बंद को लेकर कहीं बाजार संपूर्ण बंद हैं तो कहीं आंशिक बंद का असर हैं। एससी - एसटी वर्ग के लोगों ने पाली में आंबेडकर मूर्ति से रैली निकाली। अन्य कस्बों में भी कई रैली और बैठकें हुई।

भीलवाड़ा में दोपहर 2 बजे तक बंद का एलान

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध अनुसूचित जाति व जनजाति से सम्बद्ध संगठनों ने आज दोपहर दो बजे तक भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है। बंद के फलस्वरूप  भीलवाड़ा शहर के सभी प्रमुख बाजार बंद हैं। बंद समर्थक नारेबाजी के बीच रैली निकाल रहे हैं। इधर, बंद को लेकर जिले में पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए। जिला कलक्टर नमित मेहता ने भीलवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र के कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें : आज भारत बंद, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने जारी की बड़ी एडवाइजरी