28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / …कल भारत बंद! कांग्रेस के “भारत बंद” एेलान के बाद प्रशासन हुआ सतर्क, कई राज्यों में स्कूल बंद रखने के निर्देश!

…कल भारत बंद! कांग्रेस के “भारत बंद” एेलान के बाद प्रशासन हुआ सतर्क, कई राज्यों में स्कूल बंद रखने के निर्देश!

www.patrika.com/rajasthan-news  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 9 Sep 2018, 4:52 PM IST

जयपुर ।

पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। देश में पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों को लेकर कल देश भर में हो रहे कांग्रेस के भारत बंद को लेकर राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चैयरपर्सन कुमारी शैलजा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 10 सितंबर को भारत बंद के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार को आम आदमी का दर्द नहीं दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल आम आदमी की जीवन रेखा बन चुके है।


सरकार चाहे तो कर सकती है पेट्रोल-डीजल दरों में कटौती

शैलजा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में टैक्स लगा लगा कर 11 लाख करोड़ रुपए इकट्ठा किया। लेकिन जनता को कोई राहत नहीं दी। जबकि 15 देशों के लिए भारत पेट्रोल 35 रुपए लीटर और डीजल 29 रुपए लीटर की दर से बेच रहा है। केन्द्र सरकार चाहे तो एक्साइज डयूटी और राज्य वेट कम करके पेट्रोल डीजल की कीमतें कम कर जनता को राहत दे सकते है। इसी के साथ ही कुमारी शैलजा ने कहा कि अब तो मोदी सरकार के मंत्री भी मान चुके हैं कि किस तरह से मोदी सरकार में पेट्रोल और डीजल की दरें बढी हैं और आम आदमी का जीना दुश्वार हुआ है।


हिंसा से दूर रहकर करेंगे "भारत बंद"

शैलजा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के बडे नेताओं का एक विडियो भी दिखाया। शैलजा ने कहा कि 10 सितंबर को पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों को लेकर कांग्रेस का भारत बंद है। लेकिन हमारा बंद हिंसा से दूर रहेगा। हम सभी को अपील कर भारत बंद को सफल बनाने की कोशिश करेंगे।


भारत बंद के चलते कई राज्यों में हुआ प्रशासन सतर्क, इन राज्यों में स्कूल बंद

तेल के बढ़ते दामों के चलते कांग्रेस ने कल यानि 10 सितंबर को भारत बंद का एेलान किया है। एक हफ्ते में दूसरी बार भारत बंद के चलते अब प्रशासन भी पूर्ण रूप से सतर्क हो गया है। इसी के साथ कई राज्यों में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि भारत बंद का असर राजस्थान में भी देखा जा सकेगा, क्योंकि कांग्रेस संगठन प्रदेश में भी चुनावों के चलते पूर्ण रूप से सक्रिय है। बिहार में प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को निजी स्कूल बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं ओडिशा, भुवनेश्वर, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।