
Bhartiya Rashtravadi Samanta Party declared 18 candidates
जयपुर। भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है। पार्टी ने समता आंदोलन समिति के समता मिशन-59 के तहत उठाए गए मुद्दों को ही चुनाव में मुख्य आधार बनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौथमल भगेरिया और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवक्ता पंकज पचलांग्या एडवोकेट ने आरक्षित सीटों पर 18 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सीट पर भी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
उनका कहना था कि पार्टी एेसे उम्मीदवारों को भी समर्थन देगी जो समता आंदोलन समिति के छह राष्ट्रवादी प्रस्ताव का समर्थन करेगा। उन्होंने बताया कि आरक्षित सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों ने समिति के छह प्रस्तावों को मानने और समर्थन देने का शपथ पत्र दिया है और हर प्रत्याशी से यह शपथ पत्र लिया जाएगा। दरअसल समता आंदोलन समिति का मिशन-59 एससी व एसटी की आरक्षित सीट पर एेसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना है।
समता आंदोलन समिति के प्रस्ताव-
-एससी व एसटी आरक्षण में क्रीमिलेयर सिद्वांत लागू हो ताकि आरक्षण का लाभ गरीब और अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल सके।
-पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था एक अप्रेल, 1997 से समाप्त हो और संशोधित पदोन्नति सूची जारी हो
-आरक्षण पीड़ितों को नौकरी से वंचित होने पर संबंधित पद के नियमित वेतन का सौ गुणा मुआवजा मिले
-आरक्षण के कारण शैक्षणिक पद से वंचित होने पर समान स्तर के निजी शिक्षण संस्थान से सरकारी खर्चे पर शिक्षा दिलवाई जाए
-विधानसभा व लोकसभा में एससी व एसटी सीटों का आरक्षण बंद हो और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्धारित कोटे में एससी व एसटी टिकटों का आरक्षण देने को बाध्य किया जाए
-एससी व एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत बिना जांच किए गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए
Published on:
19 Oct 2018 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
