जयपुर। राजस्थान में सेकण्ड ग्रेड पेपर लीक प्रकरण मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एसओजी अशोक राठौड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव और उनके साथी अधिकारियों की आपराधिक सूचना के आधार पर एटीएस-एसओजी एवं जोधपुर ग्रामीण का पुलिस दल गत 6 दिनों से बैंगलुरू में रुका हुआ था और फरार अभियुक्त के बारे में पूरा जानकारी जुटाई जा रही थी।