मौसम विभाग ने बुधवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जयपुर, नागौर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, पाली, राजसमंद जिलों व आस-पास के क्षेत्रों में मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने व 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। मौसम विभाग ने इन नौ जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।