जयपुर। राजस्थान की कई सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) की पात्रता अवधि को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सीईटी की पात्रता अवधि को तीन वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दिया है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से स्नातक व सीनियर सैकण्डरी स्तर पर सीईटी का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा की वैधता अवधि पहले एक वर्ष थी, लेकिन पिछले दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में सीईटी की पात्रता अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर सीईटी की पात्रता अवधि को घटाकर पहले की ही तरह एक वर्ष कर दिया है।