8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान के लिए आई बड़ी खुशखबरी, तीन रेल लाइन परियोजनाओं को मिली केंद्र की मंजूरी

Good News : केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान की तीन नई रेल लाइन परियोजना जयपुर-सवाईमाधोपुर, अजमेर-चंदेरिया और लूनी-समदड़ी-भीलड़ी को मंजूरी दे दी है। इनके लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 9 Feb 2024, 8:20 AM IST

ashwini vaishnav

Good News : केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान की तीन नई रेल लाइन परियोजना जयपुर-सवाईमाधोपुर, अजमेर-चंदेरिया और लूनी-समदड़ी-भीलड़ी को मंजूरी दे दी है। इनके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। 31.27 किलोमीटर लंबे जयपुर-सवाई माधोपुर रेलमार्ग और 152.77 किमी ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 1268.57 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही रणथम्भौर में वन्य अभयारण्य, चौथ का बरवाड़ा और शिवाड़ में स्थित धार्मिक स्थल, वनस्थली में शैक्षणिक संस्थानों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही 178.20 किलोमीटर लंबे अजमेर-चंदेरिया रेल मार्ग व 212.8 किलोमीटर ट्रैक के लिए 1813.28 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें : 5 लाख घरों की छत से बनेगी 255 करोड़ यूनिट सस्ती बिजली, 180 करोड़ लोगों को फ्री मिलेगी, जानें कैसे?

इससे भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग, चित्तौडगढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट इण्डस्ट्रीज को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इसके अलावा 278 किलोमीटर लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग व 315.57 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 3530.92 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें : पटरी पर दौड़ी सीएम भजनलाल की 'चुनाव एक्सप्रेस', बजट का आकार 10 हजार करोड़ बढ़ा