24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naresh Meena : नरेश मीणा को लेकर आई बड़ी खबर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, दी गई राहत

नरेश मीणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 18 Feb 2025, 11:43 AM IST

जयपुर। नरेश मीणा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए है। मामला बारां में प्रमोद जैन के घर के बाहर प्रदर्शन करने का है। इस मामले में न्यायाधीश सुदेश बंसल ने नरेश मीणा को जमानत रिहा करने के आदेश दिए है। यह मामला बारां जिले के कोतवाली थाने में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा हुआ है। घटना उस समय की है जब साल 2023 में प्रमोद जैन भाया के आवास के बाहर एक प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान नरेश मीणा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मौजूदगी से भीड़ को उग्र किया और स्थिति को और बिगाड़ दिया। उनके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था।

नरेश मीणा का यह मामला देवली उनियारा में विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने से पहले का है। जब उनके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। बहरहाल एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा जेल में बंद है।