
Education technology: शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम: डिजिटल माध्यम से होगी स्टूडेंट्स की मदद
शिक्षा हमेशा हर युग में महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है, जो युवाओं के कॅरियर निर्माण और जीवन की आजीविका के लिए परिवर्तनकारी साबित होती है। वर्तमान युग में शिक्षा में तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। तकनीक के साथ शिक्षा के जुड़ाव से मौलिक बदलाव भी आ रहे हैं, लेकिन शिक्षा कैसे प्रदान की जानी चाहिए, यह कैसे प्रभावी हो सकती है, यह भी ज्ञात होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ( Allen Career Institute ) और बोधि ट्री सिस्टम्स ने एक समझौता किया, जिसके तहत देश-दुनिया के स्टूडेंट्स को डिजिटल माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाने के और बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। देश-दुनिया के स्टूडेंट्स की शिक्षण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बोधि ट्री 600 मिलियन डॉलर का निवेश एलन के साथ करेगा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट वर्तमान में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई व मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ओलम्पियाड परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। बोधि ट्री सिस्टम्स के साथ एलन की साझेदारी शिक्षण और प्रशिक्षण दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक होगी। तकनीक का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा, वहीं के-12 सेगमेंट में लाखों छात्रों के लिए यह प्रयोग वरदान जैसा होगा। बोधि ट्री सिस्टम्स एलन को भविष्य के वर्ल्ड क्लास डिजिटल एजुकेशन बिजनस के रुप में तैयार करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। कतर इनवेस्टमेंट अर्थोरिटी (क्यूआईए) एवं कतर राज्य का धन कोष, बोधि ट्री सिस्टम्स के एक निवेशक है।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की स्थापना 1988 में राजस्थान के कोटा में राजेश माहेश्वरी द्वारा की गई। एलन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में भारत का सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्थान है, जिसने स्थापना से अब तक 25 लाख से अधिक युवाओं का मार्गदर्शन कर कॅरियर निर्माण में मदद की है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ श्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध करवाए है। जेईई-एडवांस्ड, जेईई-मेन्स, नीट-यूजी, केवीपीवाई, एनटीएसई और नेशनल-इंटरनेशनल ओलंपियाड में एलन के परिणाम अद्वितीय हैं। विगत 11 वर्षों में एलन के 17 स्टूडेंट्स ने जेईई व नीट में ऑल इंडिया टॉप किया है। एलन के निदेशक डॉ.गोविंद माहेश्वरी ने कहा कि बोधि ट्री के साथ साझेदारी का यह निर्णय हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और शिक्षा की गुणवत्ता के साथ संस्कारों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में यह समझौता बहुत उपयोगी है। एलन ने छात्रों को उनकी उच्चतम क्षमता प्रदान करने और कॅरियर के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। शिक्षा के साथ संस्कार एलन की प्राथमिकता रहा है। आज देश-दुनिया में हजारों एलन स्टूडेंट्स डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में कॅरियर बनाकर मानवता की सेवा में कार्यरत हैं। बोधि ट्री के साथ साझेदारी से एलन की पहुंच और प्रभाव में विस्तार होगा।
Published on:
2 May 2022, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.