weather update : प्रदेश में शुष्क मौसम से सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। चार दिन से लगातार गलनभरी सर्दी के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। हाड़कंपाने वाली सर्दी के बीच कोहरा रिमझिम के रूप में सड़कों पर बरसता नजर आया। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 9 जनवरी को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और टोंक में ओले गिरने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।