29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
20 घंटे में बढ़ गया बीसलपुर डेम में आधा मीटर जलस्तर
Play video

20 घंटे में बढ़ गया बीसलपुर डेम में आधा मीटर जलस्तर

डेम में लगातार हो रही है पानी की आवक पानी की आवक से चार जिलों में टला पेयजल संकटअगले चार महीने जलापूर्ति लायक पहुंचा डेम में पानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 9 Aug 2019, 7:33 AM IST

जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर कभी धीमा तो कभी तेज बना रहा है लेकिन जयपुर,अजमेर,टोंक और दौसा जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक ने मंडराते पेयजल संकट को टाल दिया है। डेम के जलस्तर में बीते घंटे में करीब आधा मीटर बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि डेम में पानी की आवक में सहायक त्रिवेणी में पानी का बहाव कुछ कम हुआ है लेकिन फिर भी डेम का वाटर गेज तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह 6 बजे डेम का जलभराव 309.47 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। वहीं बांध में अब तक करीब 5 टीएमसी पानी का स्टॉक जमा होने पर अगले साल फरवरी माह तक जलापूर्ति लायक पानी डेम में उपलब्ध हो गया है।
डेम कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार बीसलपुर डेम के आस पास के इलाकों में छितराई बारिश हुई लेकिन त्रिवेणी से होकर डेम में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़ जिलों में बारिश का दौर कुछ धीमा रहा जिसके चलते त्रिवेणी का बहाव जहां बीते गुरूवार को 2.45 मीटर था जो आज सुबह घटकर 1.75 मीटर रह गया लेकिन फिर भी बीसलपुर डेम में पानी की आवक बनी रही है। कंट्रोल रूम के अनुसार डेम के कैचमेंट एरिया समेत आस पास के इलाकों में आज सुबह घने बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके कारण आज डेम क्षेत्र में बारिश होने व जलस्तर में और तेजी आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि डेम का कुल जलभराव 315.50 आरएल मीटर है और अब भी डेम छलकने से छह मीटर दूर है। ऐसे में अगामी दिनों में भीलवाड़ा,चित्तौड़ और राजसमंद जिलों में भारी बारिश डेम को भरने में मददगार साबित होने की उम्मीद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जताई है।