इससे पहले शनिवार को बीसलपुर बांध में पानी की आवक भले ही धीमी रही हो। लेकिन, बांध का गेज शनिवार सुबह तक 313.09 आरएल मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बांध का जलस्तर 16 सेमी बढ़ा। ऐसे में चर्चा है कि बांध इसी महीने के अंत तक छलक सकता है। अगर ऐसा होता है तो 20 साल में सातवीं बार बीसलपुर बांध अनूठा रिकॉर्ड बनेगा।