जयपुर. प्रदेश में मानसून में अच्छी बारिश के चलते बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और दौसा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले वाले बीसलपुर बांध में करीब एक करोड़ की आबादी के लिए ढाई महीने का पीने का पानी आ गया है।